बुलंदशहर, मार्च 5 -- जिलेभर में बुधवार को पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के चलते होली पर्व सकुशल संपन्न हुआ। इसका बाद गुरुवार को जिलेभर में थाना-कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों एवं अपने परिजनों के साथ होली पर्व मनाया। गुरुवार को सुबह से ही जनपद के सभी थानों पर व पुलिस लाइन परिसर में बने घरों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे रंग गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। इसके साथ ही थानों-चौकियों पर पुलिसकर्मी अबीर गुलाल उड़ाते व एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए नजर आए। नगर क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मी डीजे के साथ पुलिस वाहनों में बैठकर सड़कों से गुजरे, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिसकर्मियों ने कई घंटे तक अबीर-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.