शामली, मार्च 5 -- जनपद में तिल्हैंडी का पर्व पुलिसकर्मियों ने भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन शामली में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के साथ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर दिखाई दिए और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आपसी समन्वय और सद्भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी। वहीं कई स्थानों पर ढोल की थाप पर पुलिसकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.