पुलिसकर्मियों को सिखाए सड़क हादसे में जान बचाने के तरीके
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) कार्यक्रम के तहत रविवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में कार्यशाला आयोजित की गई। सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम ने 25 सितंबर से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों को दुर्घटना के बाद घायलों की जान बचाने के उपाय बताए। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव और सीओ ट्रैफिक कीर्ति निधी आनंद की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में 14 थानों पर गठित 17 सीसी टीमों (क्रिटिकल कॉरिडोर टीम) में प्रशिक्षण से वंचित नौ टीमों के प्रभारी और सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दुर्घटना के बाद घायल की स्थिति संभालने, प्राथमिक उपचार देने और समय रहते जीवन बचाने के उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.