मऊ, अप्रैल 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली परिसर में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने थाने के पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा व अपने कर्तव्यों के प्रति दायित्व का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कोतवाली परिसर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखने व अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक विराट पटेल, दिवाकर राणा, सूरज सिंह, काशीनाथ सिंह चंदेल, आरक्षी अरविंद कुमार यादव स...