चंदौली, जनवरी 6 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जेठमलपुर तिराहे पर बीते सोमवार की देर रात पशु तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मवेशी लदे वाहन रोकने के दौरान तस्करों ने पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद एक पिकअप और तीन मैजिक वाहनों को छह मवेशी सहित पकड़ लिया गया। वही मौके से सात पशु तस्करों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। सीओ सदर देवेन्द्र कुमार ने बताया बीते सोमवार की रात सूचना मिली थी कि पशु तस्कर चार वाहनों में मवेशी भरकर बिहार ले जा रहे है। इसकी जानकारी होने पर सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के समीप तिराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पशु तस्करों के वाहनों को रोकने का प्रयास करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.