बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- बुलंदशहर, संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में जिला बुलंदशहर ने पहला स्थान पाया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, औरंगाबाद, गुलावठी, चोला, स्याना, नरसेना, बीबीनगर, अरनिया, जहांगीरपुर, शिकारपुर, पहासू, अहमदगढ़, सलेमपुर, अनूपशहर, अहार, छतारी, नरौरा, रामघाट के आईजीआरएस सैल के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...