नैनीताल, फरवरी 13 -- फोटो निरीक्षण एसपी ने थाना तल्लीताल का किया वार्षिक निरीक्षण नैनीताल, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने शुक्रवार को थाना तल्लीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने सलामी गार्द पेश की। थाना परिसर, कार्यालय, बैरक एवं मालखाने की स्थिति संतोषजनक पाई गई। एसपी ने थाने के पुलिसकर्मियों को नियमित शस्त्र अभ्यास कराने को कहा है। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व भोजनालय में साफ-सफाई, पुलिस कर्मियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था, आपदा उपकरणों के रख-रखाव तथा नियमित शस्त्र अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाने के अभिलेखों एवं ऑनलाइन पोर्टल, कार्यों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण को कहा गया। माल मुकदमाती एवं मोटर वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.