सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइंस में रविवार को "आहार की पाठशाला-स्वस्थ पुलिस वाला" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को संतुलित आहार, गर्मी और लू से बचाव के उपाय बताए गए। सीनियर कंसल्टेंट डाइटीशियन आयुषी अग्रवाल शर्मा ने बताया कि अनियमित ड्यूटी और जंक फूड की आदत से पुलिसकर्मियों में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने गर्मी में हीट स्ट्रोक के लक्षण और बचाव के तरीके भी बताए। सेमिनार में सुबह गुनगुना पानी पीने, नियमित नाश्ता करने, पर्याप्त पानी और ओआरएस लेने, छाछ, सत्तू व मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ रविकांत पाराशर, वीरेंद्र सिंह बहादुर, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे। इस द...