पुलिसकर्मियों को आग से बचाव के उपायों का दिया प्रशिक्षण
जौनपुर, अगस्त 23 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। आग लगने की घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने मड़ियाहूं कोतवाली में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिसकर्मियों को आग लगने के संभावित कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल बचाव के उपाय शुरू करने चाहिए। पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के सही तरीके से इस्तेमाल, आग पर काबू पाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा आग की घटना में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: आग से बचाव के लिए पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.