पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई
फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ट्रैफिक थाना में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने के इरादे से यह शिविर लगवाया गया था। इस शिविर में अमृता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में पुलिसकर्मियों के बीपी, शुगर, ईसीजी, सीबीसी टेस्ट और सामान्य स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। इस चिकित्सा शिविर में एसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह, एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनोज कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर (ग्रेटर फरीदाबाद जोन) सोमवीर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर बल्लभगढ़ कृष्णा आदि ने जांच करवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.