बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में रविवार उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) एवं टाटा एमजी की सहभागिता से वामा वेलनेस कैंप स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में चिकित्सकों ने ब्लड, शुगर, विटामिन व थायरॉइड सहित अन्य जांच कर दवा वितरित की गई। डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों, उनके परिवारजनों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें निरंतर लाभान्वित करना है। पुलिस कर्मी और उनके परिवार स्वस्थ एवं सशक्त रह सकें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी वामा सारथी, पुलिस अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...