पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाकर नेता का वीडियो वायरल
हरदोई, अप्रैल 2 -- शाहाबाद। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों के साथ फिल्मी गाने पर रील बनाते हुए नजर आ रहा है। रील बनाने वाला व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता है, जो पिहानी क्षेत्र का निवासी है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मझिला थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए एक सड़क हादसे के स्थल का निरीक्षण करने के लिए दरोगा रमाकांत और एक महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामान्य गतिविधि मान रहे हैं। मझिला थानाध्यक्ष सत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.