हरदोई, अप्रैल 8 -- पचदेवरा। थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद अब कार्रवाई तक पहुंच गया है। कांस्टेबल द्वारा मुंशी पर मारपीट के लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आरोपी मुंशी धर्मेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। बीते रविवार को पचदेवरा थाने के कार्यालय स्थित कंप्यूटर कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल सूरज के साथ मुंशी धर्मेंद्र यादव द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा था। आरोप है कि मुंशी ने उसे कई थप्पड़ मारे। उसने पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले की जांच एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण को सौंपी। एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुंशी धर्मेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को एए...