आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस परिवार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पुलिस लाइन में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। उन्हें आउटडोर खेलों में अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन के आवासों, बैरकों के चल रहे निर्माण, सुधार कार्यों की प्रगति के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। इस बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम तोदी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.