भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अब पुलिसकर्मियों की शूटिंग क्षमता का सरप्राइज टेस्ट होगा। ताकि उनको आधुनिकीकरण अधिक पेशेवर और चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके। दरअसल, अब राज्य के पुलिसकर्मियों की शूटिंग क्षमता और हथियार रखने के तौर-तरीकों की सघन जांच की जाएगी। इसके तहत वरीय अधिकारी कभी भी और कहीं भी पहुंचकर सरप्राइज टेस्ट लेंगे। एक ओर जहां राज्य में पुलिस को लगातार अत्याधुनिक हथियार जैसे आधुनिक असॉल्ट राइफलें और पिस्टल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं आंतरिक रिपोर्टों से यह बात सामने आई है कि कई पुलिसकर्मी इन आधुनिक हथियारों के संचालन में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। जमालपुर और वीरपुर में शूटिंग रेंज : भागलपुर पुलिस लाइन के डीएसपी केशव कुमार ने बताया कि लाइन में हथियार की देखरेख साफ-सफाई के लिए तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती है। भागलपुर...