मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिसकर्मियों की मेधावी बेटियों को अब 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि शिक्षा विभाग की ओर से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी। पुलिस महकमे की ओर से दी जाने वाली यी राशि पहले 15 हजार रुपये थी। इस साल इसे बढ़ाया गया है। इसे पुलिस कल्याण योजना में शामिल किया गया है। यह प्रोत्साहन राशि इंटर परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को इंटर की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद महकमे से प्रोत्साहन राशि लेने के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर पुलिसकर्मियो में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पहले प्रोत्साहन राशि का लाभ पाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या कम होती थी। इस बार इसकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस महकमे में बेटियों की शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.