पटना, अप्रैल 29 -- बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कैशलेस हेल्थ कार्ड अतिशीघ्र निर्गत कराने का आश्वासन दिया है। पटना में प्रस्तावित गेस्ट हाउस के निर्माण हेतु शिलान्यास पर मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। पुलिसकर्मियों की पदोन्नति के विषय पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों की मांगों को लेकर सीएम से मिले पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष यह भी पढ़ें- बिहार में 10 हजार दारोगा की बहाली का रास्ता साफ; सम्राट कैबिनेट मीटिंग में क्या-क्या हुआ, समझिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...