एटा, अप्रैल 21 -- एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी ने त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने रिजर्व पुलिस लाइंस के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को रखा और एवं सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया। एसएसपी ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.