मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी,। समाहरणालय में डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और काम में आ रही बाधाओं को दूर करना था। डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि तालमेल बेहतर बनाकर ही विकास कार्यों को तेजी दी जा सकती है। बकाया वसूली को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया। निर्देश दिया कि जिले के बड़े बकायादारों की सूची तैयार की जाए। प्रत्येक संबंधित अधिकारी को पांच-पांच बड़े बकायादारों की जानकारी देने को कहा गया है। कुल 100 बकायादारों को चिन्हित कर नोटिस प्रकाशित किया जाएगा ।और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.