प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के मेडुआडीह मे कांता प्रसाद मिश्र, रामकरन गौतम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रामकरन ने कांता प्रसाद मिश्र की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करते हुए छप्पर रख लिया था। इसकी इसकी शिकायत कांता प्रसाद मिश्र ने एसडीएम रानीगंज से की थी। शुक्रवार शाम करीब बजे एसडीएम रानीगंज विमल कुमार, राजस्व टीम तथा फतनपुर थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांता की जमीन पर जबरन रखे गए छप्पर को हटाया जाने लगा। तो इसी बीच रामकरन ने विपक्षियों से पुलिस अधिकारियों के सामने ही विवाद करते हुए अपना छप्पर पर फूंक दिया और शोर मचाने लगा। विवाद करने को लेकर फतनपुर पुलिस ने रामकरन गौतम उसके बेटे राम निरंजन राम और रामसमुझ को हिरासत में ले लिया। तीनों को फतनपुर पुलिस थाने ले आई। शनि...