चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। एनएच-75 ई बड़ी बाजार चाईबासा मुख्य मार्ग में पुलिया के दोनों तरफ पारपेट नहीं रहने की स्थिति में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है। आए दिन लोग असंतुलित होकर चोटिल हो रहे हैं। विशेष कर विद्यालय आने-जाने के क्रम में छोटे बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पुलिया में सरिया के निकले होने के कारण दुर्घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को एनएच कार्यालय पहुंच कर सहायक अभियंता हरि सिंह मुंडा, कनीय अभियंता मनीष कुमार भगत को वस्तु स्थिति से अवगत कराया। पुलिया के दोनों तरफ पारपेट निर्माण की मांग की है। त्रिशानु राय ने अस्थाई तौर पर ब्रैकेटिंग करते हुए सेफ्टी रिबन लगाने की माग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.