पुलिया से नीचे गिरी कार, इंस्पेक्टर ने बचाई दो युवकों की जान
शाहजहांपुर, जून 16 -- जलालाबाद। रैपुरा गांव के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय गश्त पर निकले थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दो युवकों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। दोनों घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। जनपद हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के गांव परवन निवासी चांद बाबू और गोलू कार से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। रैपुरा गांव के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। पानी अधिक होने और डूबने के डर से दोनों युवक गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। यह भी पढ़ें- पुलिया के नीचे जा गिरी अनियंत्रित बोलेरो बाल बाल बचे सवार इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान की नजर पानी में पड़ी कार पर पड़ी। उन्होंने तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.