उन्नाव, जून 5 -- सफीपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सफीपुर परियर मार्ग स्थिति गहोली गांव के समीप अंधे मोड़ की पुलिया से बाइक सवार गुरुवार रात टकरा कर नहर में गिरकर जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार बुआ के घर से वापस लौट रहे थे। टकराने की आवाज से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने एक युवक की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सेल्हापुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय मोनू पुत्र राजाराम गुरुवार रात गांव के ही साथी लल्लन 27 वर्षीय पुत्र साहब लाल के साथ बुआ के घर बरहली गांव से वापस लौट रहा था। सफीपुर परियर मार्ग स्थिति गहोली गांव के समीप गंदा नाला पर बने अंधे मोड़ की पुलिया से उसकी बाइक जा भिड़ी। ट...