पुलिया से टकरा कार गहरे पानी में गिरी, दम्पति समेत 3 जख्मी
उन्नाव, जून 25 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान औरास मार्ग स्थिति घूरामऊ क्षतिग्रस्त पुलिया से टकरा कर बुधवार देर रात कार अनियंत्रित होकर नीचे गहरे पानी में जा गिरी। हादसे में कार सवार कानपुर थाना चकेरी निवासी 32 वर्षीय चालक दीपक और उसकी पत्नी रश्मि सहित छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को औरास सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जख्मी दंपति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि घायलों को औरास सीएचसी भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर ने दम्पति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया है। घायल औरास के जमाल नगर गांव में मृतक मौसा रामचंद्र की तेरहवी संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.