चंदौली, मई 24 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव से शनिवार को नौगढ़ की ओर आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर बसौली मोड़ के समीप पुलिया से टकरा कर सड़क से नीचे उतर गई। वाहन में सवार ठठवा गांव निवासी पंकज मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक मौके पर से भाग गया।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...