उन्नाव, अप्रैल 14 -- असोहा, संवाददाता। दांत का इलाज कराकर वापस लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रहा है।थानाक्षेत्र के निमैचा गांव निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार अपने चचेरे भाई 21 वर्षीय रामकरन के साथ लखनऊ से एक क्लीनिक में दांत दिखाकर देर रात घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों बाइक से कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर स्थित शिवगढ़ गांव के निकासी मार्ग की पुलिया के पास पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत पुलिया में जा गिरे। घटना को देखते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और मदद के लिए आगे आए। घायल रामकरन ने होश में रहते हुए गांव के प्रधान पुत्र सुधीर राजपूत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.