बहराइच, फरवरी 26 -- मोतीपुर, संवाददाता। मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र के कुड़वा डगरा के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे जो एक शादी समारोह में शामिल होकर रूपईडीहा की ओर लौट रहे थे। बताया जाता है कि मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार होने के कारण वाहन पहले गड्ढे में जा गिरा, उसके बाद पास स्थित पुलिया से जा टकराया। हादसे में वाहन सवार राहुल मिश्रा और संदीप पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.