श्रावस्ती, मई 10 -- भिनगा। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी बुजुर्ग अयोध्या प्रसाद (65) रविवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर से गए थे। जहां वह भिनगा परसा मार्ग पर बनी पुलिया की रेलिंग पर बैठकर आराम करने लगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया की दीवार से नीचे गिर गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की ओर से उन्हें जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...