पुलिया मरम्मत में गड़बड़ी का आरोप
मिर्जापुर, मार्च 21 -- पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कलां में पटेहरा-मड़िहान मार्ग स्थित रामपुर माइनर की पुलिया मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार जर्जर दीवारों को ठीक करने के बजाय सिर्फ सीमेंट-बालू से लीपापोती कर रहा है। हर्ष पांडेय, बबलू गुप्ता, दिनेश मोदनवाल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की निचली दीवारें कमजोर हो चुकी हैं, बावजूद इसके उसी पर नया स्लैब डालने की तैयारी की जा रही है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। यह पुलिया सैकड़ों गांवों के आवागमन का मुख्य रास्ता है।ग्रामीणों ने मामले की जांच कर मानक के अनुसार निर्माण कराने की मांग की है। वहीं पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि स्लैब क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और काम मानक के अनुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.