पुलिया बनी लेकिन एप्रोच मार्ग अधूरा, राहगीर परेशान
बलरामपुर, जून 27 -- जरवा, संवाददाता। जिला पंचायत की पंद्रहवें वित्त आयोग योजना के तहत ग्राम पंचायत तेलियनपुरवा बनगाई में करीब चार माह पहले पेरा पहाड़ी नाले पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था। हालांकि पुलिया के दोनों किनारों पर अब तक मिट्टी पटान (एप्रोच मार्ग) नहीं कराया गया है, जिससे सैकड़ों परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन ग्रामीण आज भी नाले के ऊपर बिजली का खंभा रखकर जान जोखिम में डालते हुए आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीण रेशमा, शबाना, नूरजहां, कलीम और रफीक सहित अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विकास खंड गैसड़ी के अधिकारियों से पुलिया के दोनों ओर मिट्टी डलवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान उन्होंने ठेकेदार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.