पुलिया बनाने के बाद सड़क का शेष कार्य काम कराना भूल गया विभाग
बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। जैदपुर-चिनहट मार्ग का दो साल पूर्व निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से कराया गया। इसी मार्ग पर टिकरा चौराहे के पास एक सकरी पुलिया का चौड़ीकरण मार्ग के सापेक्ष किया गया। सड़क निर्माण के समय पुलिया का कार्य प्रगति पर होने के कारण ठेकेदार ने पुल के दोनों ओर आधी सड़क बनाकर छोड़ दी थी, पुलिया बन जाने के बाद दो साल बीत गए लेकिन आधी पुलिया व एप्रोच तक सड़क बनाना विभाग भूल गया। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गिट्टी व मिट्टी से बराबर कर दी सड़क: जैदपुर-चिनहट मार्ग पर टिकरा चौराहे के पास बनी पुलिया के जिस हिस्से को चौड़ा किया गया उसके दोनों ओर गड्ढे थे। पुल के आधे हिस्से पर डामरीकरण किया गया, लेकिन आधे हिस्से को गिट्टी व मिट्टी से पाट कर रास्ता बना दिया गया। दो साल बीत जाने के बाद भी विभागीय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.