मेरठ, दिसम्बर 24 -- गोपाल गोशाला के सामने पुलिया पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय चालक गिर गया और उसके दोनों पैर ट्रैक्टर से कुचल गए और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। अस्पताल में उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। भोला रोड निवासी 45 वर्षीय महेंद्र ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रोड़ी की एक दुकान पर ट्रैक्टर चालक था। सोमवार देर रात करीब तीन बजे महेंद्र ट्रैक्टर-ट्राली से रोड़ी लेकर ब्रह्मपुरी जा रहा था। किशनपुरी पुलिया पर पहुंचा तो ट्राली में ओवरलोड माल होने के कारण ट्रैक्टर आगे से उठ गया। महेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और उसके दोनों पैरों से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसकर बंद हो गया। पुलिस ने घायल महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.