विकासनगर, अप्रैल 24 -- देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी शिक्षण संस्थान के पास नहर पुलिया पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में है। पुलिया के किनारे की रेलिंग काफी समय से टूटी पड़ी है, जिससे रात के अंधेरे में दुपहिया वाहनों के नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया पर रेडियम और कोई संकेतक नहीं होने के कारण दूर से मोड़ का पता नहीं चलता। लोगों ने जल्द रेलिंग ठीक कराने और रेडियम लगवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नहर पुलिया पर रेलिंग न होने से हादसा, युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.