गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन वार्ड-73 में पुलिया पर बने गड्ढों के कारण गुरुवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के समय रिक्शे में दो लोग सवार थे। शालीमार गार्डन के वार्ड-73 में सड़क से करीब दो फुट ऊंची पुलिया बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इस पुलिया पर कई स्थानों पर गड्ढे हैं। इसी कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासी सोनू भाटी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक ई-रिक्शा पुलिया पर चढ़ते समय गड्ढे में टायर जाने से पलट गया। रिक्शे में दो लोग सवार थे और उसमें कुछ सब्जियां भी रखी हुई थीं। रिक्शा पलटते समय तीन लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिया पर बने गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.