अमरोहा, मार्च 15 -- संभल मार्ग पर शुक्रवार को कार ओवरटेक कर बलेनो सवार तीन लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। संभल के मोहल्ला दीपा सराय निवासी शाह फहद इमरान पुत्र मोहम्मद इमरान का कहना है कि शुक्रवार को वह अपने निजी काम से अपनी कार द्वारा दिल्ली जा रहा था। सैदनगली पुलिया पर पीछे से आ रही बलेनो कार ने ओवरटेक किया। बलेनो सवार तीन लोगों ने कार रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। कार के शीशे फोड़ दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शाह फहद का कहना है कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाहिर पुत्र कैसर निवासी दीपा सराय संभल व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.