पुलिया निर्माण में अटकी मंडी परिषद की सड़क, 15 दिन से आवाजाही ठप
शाहजहांपुर, जून 29 -- जलालाबाद। नगर में कृषि उत्पादन मंडी को जाने वाला प्रमुख मार्ग पिछले करीब 15 दिनों से बंद पड़ा है, जिससे किसानों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरेली-फर्रुखाबाद रोड स्थित गुनारा मोड़ के पास नगर पालिका द्वारा पुलिया निर्माण कार्य शुरू किए जाने के बाद इस मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका है। मार्ग बंद होने के कारण मंडी आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे न केवल दूरी बढ़ गई है बल्कि मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति भी लगातार बनी रहती है। यह भी पढ़ें- पुलिया निर्माण में अटकी मंडी परिषद की सड़क, 15 दिन से आवाजाही ठप किसानों का कहना है कि मंडी तक पहुंचने में अब अतिरिक्त समय लग रहा है और ईंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.