चंदौली, मई 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बारिश के दौरान हो जाती है। इस दौरान व्यापारियों की ओर से डाकघर के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया को बनाये जाने की मांग किया था। ताकि जल भराव की समस्या दूर हो सकें। आरोप है कि हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था कुछ लोगों को व्यक्तिगत हित के लिये पुलिया बनाये जाने के नाम पर कोरमपूर्ति कर रही है। इससे नाराजगी दिख रही है। हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर से लेकर नागेपुर और तेन्दुई तक दोनों ओर नाला का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश वहीं डाकघर के समीप क्षतिग्रस्त का निर्माण नहीं होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद एसडीएम की सख्ती पर...