चंदौली, जनवरी 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा में हाइवे निर्माण के दौरान बीते एक साल से पुलिया तोड़कर छोड़ दिया गया है। इससे पानी निकासी ठप होने के साथ गंदगी का अंबार लगा है। जबकि हाइवे निर्माण से पहले सड़क के दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण हो चुका है, लेकिन डाकघर के समीप मरम्मत करने के लिए सालभर से पुलिया तोड़कर छोड़ दिया गया है। सकलडीहा में बरसात की पानी निकासी के लिये डाकघर के पास बाहा बनाया गया है। ताकि बारिश के दौरान आसपास जलभराव की समस्या न होने पाए। इस दौरान हाइवे निर्माण के दौरान बाहर पर बनी पुरानी पुलिया को सालभर पहले तोड़ दिया। ताकि नये सिरे पुलिया का निर्माण किया जा सकें, लेकिन उक्त पुलिया का निर्माण सालभर से ठप पड़ा है। इससे पानी निकासी ठप होने के साथ गंदगी का अंबार लगा रहता है। आरोप है ...