समस्तीपुर, मई 31 -- पूसा। पूसा मुख्य बाजार से डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि जाने वाली मुख्य सड़क में बाजार के बीचो-बीच पुलिया निर्माण के लिए करीब 15 दिनों पूर्व खोदे गये गढढ़े से इस मार्ग पर यातायात बाधित है।

यातायात की स्थिति इस मार्ग के बंद होने के कारण राहगीरों व छोटे वाहन चालकों को जर्जर बांध से अपने गंतव्यों को जाना पड़ता है। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। तो दूसरी ओर बड़े वाहनों को करीब दो किमी. दूर गांव के रास्ते आवाजाही करना दिनचर्या में शामिल हो गया है। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों में असंतोष व रोष व्याप्त है। ग्रामीणों की मानें तो इस मार्ग के बंद होने से लोगों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। मौजूद लोगों की मानें तो मुख्य सड़क होने के कारण इसके निर्माण से जुड़े लोगों को संवेदना दिखाने की जरूरत थी। इसे गढढ़ा क...