चंदौली, मई 29 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा पर पुलिया निर्माण के कारण सकलडीहा रजवाहा सूखा पड़ा है। कारण की पुलिया का स्लैब ढालने के बाद उसके नीचे सपोर्ट को अभी हटाया नहीं गया है। जिससे पानी नहीं आ रहा है। जबकि इस समय किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए पानी की जरूरत है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। सकलडीहा रजवाहा से रूपेठा, ताजपुर, लेहरा, ताजपुर, दुर्गापुर, बलारपुर, आमावल, ओनावल, मनियारपुर, रैपुरा, खोर, तुलसी आश्रम तक काफी संख्या में किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। बीते तीन माह से सकलडीहा रजवाहा का चौड़ीकरण किया जा रहा है। एक साइड रजवाहा का पुलिया ढ़ाल दिया गया है। दूसरे तरफ पुलिया का स्लैब एक माह पहले डाला गया था। लेकिन पुलिया के नीचे लगे सपोर्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.