सोनभद्र, जून 28 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड के ग्राम घघरी के सहगोड़ा गांव में एक साल पहले बारिश में बही पुलिया का निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ध्यान आकृष्ट करते हुए जल्द पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की। घघरी ग्राम पंचायत के सहगोड़ा गांव के जोगी टोला में स्थित पुलिया पिछले वर्ष तेज बारिश में बह गई थी। जिससे पुलिया के उस पार लगभग 300 लोग रहते हैं। बारिश का मौसम नजदीक आने से ग्रामीणों को चिंता सता रही है कि बारिश शुरू होने पर इस टोले का संपर्क गांव से कट जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिया निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया न होने के कारण लगभग 30 बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। आज भी इस टोले में एंबुलेंस...