अररिया, मई 17 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के घाट बेलबाड़ी गांव में चल रहे पुलिया निर्माण कार्य के तहत ट्रैक्टर से जबरन टीना का चदरा, छड़, सिमेंट सहित अन्य सामान ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सामान का देखभाल के लिए मौजूद बेलबाड़ी गांव निवासी मो. हसीब ने पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है।

मामले की जानकारी दर्ज केस में समशेर, जमशेद, शौकत, मुन्ना व अरशद सभी साकिन बेलबाड़ी को आरोपित किया गया है। घटना बीते नौ मई देर रात की है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि घाट बेलबाड़ी में बन रहे पुलिया को लेकर संवेदक द्वारा उसे सामान की देखभाल के लिए रखा है।

घटना की रात इस क्रम में उक्त नामजद लोग घटना तिथि की देर रात करीब तीन बजे ट्रैक्टर पर टीना का चदरा चार पीस, चार बंडल छड़, 20 बोरी सिमेंट, हेलोजेन बल्व सहि...