महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बहुआर-निचलौल मार्ग के बैठवलिया हनुमान मंदिर के पास सीमेंट की बनी ह्यूम पाइप टूटने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इससे निचलौल तहसील मुख्यालय आने जाने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस स्थान पर सड़क के नीचे से गांव का गंदा पानी निकालने के लिए पहले से ही पुलिया का निर्माण हुआ था। पुलिया जाम होने से ग्राम प्रधान गौरीशंकर मद्धेशिया ने खुदाई करवाकर सीमेंट की बनी ह्यूम पाइप डलवा दिया, जो कुछ ही दिनों में भारी वाहन उतरने- चढ़ने से टूट गया है। इससे आवागमन प्रभावित होने से छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को विद्यालय जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण प्रभाकर जयसवाल, कन्हैया जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजदेव, रामप्रीत, शैलेश आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.