पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा
बहराइच, जून 18 -- बाबागंज, संवाददाता। स्कूल, अस्पताल और ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली बाबागंज- शंकरपुर मार्ग पर रघुपूरवा मोड़ के पास स्थित पुलिया की रेलिंग टूट जाने तथा छत क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पुलिया की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को हर समय हादसे की आशंका सताती रहती है। इस मार्ग से शंकरपुर, गड़रहवा, थनई गांव, छीटूपुरवा, सुकईगांव, बख्तावर गांव, हकीम गांव, चहलवा समेत कई गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। छात्र-छात्राएं स्कूल जाने, मरीज अस्पताल पहुंचने तथा ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्य के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिया की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक मरम्मत नहीं कराई गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.