फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। भारत माता मंदिर के निकट न्यू नवदिया के पास पुलिया क्षतिग्रस्त है जबकि यह मुख्य मार्ग काफी व्यस्त है। चारों तरफ गड्ढे होने से आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसको लेकर अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिया कभी भी गिर सकती है। इससे कोई भी हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...