कुशीनगर, जून 18 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिरसिया कला ग्राम सभा के सुखारी छपरा स्थित परिषदीय विद्यालय के सामने बनी पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पुलिया की जर्जर स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से छात्र-छात्राएं, किसान एवं अन्य राहगीर प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पुलिया टूटने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा...