वाराणसी, फरवरी 25 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार सुबह पुलिया से 10 फिट नीचे झाड़ियों में बाइक सहित एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। युवक अपने घर से इलाज कराने की बात कहकर मंगलवार की शाम निकला था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार की सुबह लगभग सात बजे खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने पुलिया के लगभग 10 फिट नीचे झाड़ियों में एक युवक का बाइक सहित शव देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने युवक को झाड़ियों से निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया। म्योरपुर अस्पताल में डॉ. आराधना ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डा. आराधना ने बताया कि युवक की मौत अस्पताल ...