पुलिया की रेलिंग से बाइक टकराई, युवक जख्मी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच-27 पर जारंगडीह चौक के पास रविवार अहले सुबह पुलिया की रेलिंग से बाइक टकरा गई। इसमें सासाराम निवासी 35 वर्षीय अरविंद कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दरभंगा में फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करता है और रविवार सुबह बाइक से अपने घर सासाराम लौट रहा था। इसी दौरान जारंग डीह चौक के पास पुलिया की रेलिंग से बाइक टकरा गई। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.