रायबरेली, मार्च 22 -- सतांव ,(रायबरेली) संवाददाता। जिले के गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के रायबरेली-लालगंज मार्ग पर स्थित जरिया गांव के पास रविवार की दोपहर बाद एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी पुलिया की रेलिंग से टकरा गई, जिससे बस में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार की दोपहर बाद लगभग एक बजे किदवई नगर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस के चालक आलोक कुमार निवासी रामादेवी, कानपुर नगर व परिचालक विपिन कुमार पुत्र सिद्धनाथ निवासी कानपुर, रायबरेली से 30 सवारियां लेकर कानपुर जा रहे थे। रोडवेज बस जैसे ही अटौरा बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के रायबरेली-लालगंज मार्ग पर स्थित जरिया गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे बनी पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.