मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कठवईया पुल के पास अनियंत्रित पिकअप पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे खेत में पलट गई। घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में चालक जख्मी हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पलटी पिकअप से चालक को बाहर निकाला और उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चालक के बेहोश होने से उसके नाम और पते की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जख्मी चालक प्रयागराज से पिकअप लेकर मिर्जापुर आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...